Search
Close this search box.

वसीनगर में खुला नया जनसेवा केंद्र, आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Share this post

ज़ैदपुर बाराबंकी : ज़ैदपुर कस्बे के मोहल्ला वसीनगर में रविवार को वसीनगर जनसेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। नवोदित जनसेवा केंद्र के संचालक युवा मोहम्मद इस्लाम (मोबाइल नं. 72751 13648) हैं, जो वसीनगर निवासी मो. अफाक के पुत्र हैं। यह केंद्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित तमाम सरकारी योजनाओं व ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा एक ही छत के नीचे मुहैया कराएगा। उद्घाटन समारोह में सभासद निजामुद्दीन शाह, व सभासद मो. अल्ताफ, व्यवसायी मो. अहमद (रेडीमेड), व मो. आजम (रेडी), कस्बा निवासी अब्दुल मुक्तलिब, व मुआद्दब मियां, समेत मोहल्ले व कस्बे के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और संचालक मोहम्मद इस्लाम को शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों ने इसे कस्बे के लिए बड़ी सौगात बताया और उम्मीद जताई कि इस केंद्र से सरकारी कामकाज में लोगों को अब दूर भटकना नहीं पड़ेगा। मोहम्मद इस्लाम ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और बेहतर सेवाएं देने का वादा किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।