लखनऊ । Deputy Chief Minister Brajesh Pathak” ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित 22वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन हजरतगंज स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुख्य द्वार पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर संकट मोचन बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
करीब दो दशक से अधिक समय से आयोजित हो रहा यह भंडारा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा भावना और सांप्रदायिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।

कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों, वर्गों और समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों की सक्रिय भागीदारी ने गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
आयोजन के दौरान “क्लीन, ग्रीन एंड हेल्दी लखनऊ” अभियान को भी बढ़ावा दिया गया। वहीं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया।

इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों को राशन किट तथा मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। भंडारे में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, व्यापारियों और साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की सफलता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश अध्यक्ष जुबैर अहमद और महामंत्री अब्दुल वहीद ने कहा कि यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा की साझा विरासत को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने सभी सहयोगियों, पत्रकार साथियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।



