
नालियों की सफाई न होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी ग्रामीण परेशान
मसौली बाराबंकी : ग्राम पंचायत ज्योरी के मजरे दहेजिया में नालियों की नियमित सफाई न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क मार्ग और इंटरलॉकिंग पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों राहगीरों तथा स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा





