Search
Close this search box.

Barabanki मसौली शरीफ में आयोजित हुई रूहानी महफिल

Share this post

Barabanki : जिलकअदा 1447 हिजरी मुताबिक 17 मई 2026 बरोज इतवार बाद नमाज़ ए इशा खानकाह ए आलिया कादरिया रज्जाकिया इसमाईलिया मसौली शरीफ मे

हुजूर साहिब ए सज्जादा सरकार गुलजार ए मिल्लत किब्ला मद्दा जिल्लहुल आली की सरपरस्ती मे 27 वां सालाना उर्स सरकार नूरूल औलिया की महफिल ए पाक का आगाज़ तिलावत ए कलाम ए पाक से हुआ

आलाहजरत फाजिले बरेलवी के नातिया दीवान से नअत मनकबत पेश किये गये उलमा ए किराम के बयानात हुए

साहिब ए उर्स शैखुल मशाएख सरकार नूरूल औलिया रहमतुल्लाह अलैह की खिदमात व हालत पर रोशनी डाली गई

शैखुल मशाएख नबीरा ए सरकार ए मसौली हुजूर नूरूल औलिया अपने वक्त के जय्यद आलिमे दीन विलायत के ताजदार वली ए कामिल गुजरे हैं

मौजूदा हाजरीन को उनके नक्श ए कदम पर चलने की तरगीब दी गई बादहु साहिब ए सज्जादा सरकार गुलजार ए मिल्लत ने कुल शरीफ का आगाज़ फरमाया बाद ए कुल शजरा ख्वानी हुई

और साहिब ए सज्जादा हुजूर गुलजार ए मिल्लत ने दुनिया भर मे अम्न व अमान बिलखुसूस मुल्के हिंदुस्तान मे अम्न व शान्ती खुशहाली भाई चारगी के लिए दुआ फरमाई

और मशाएख ए मसौली व साहिब ए उर्स की बारगाह मे गुलपोशी फरमाई बादहु लंगर ए इसमाईली का भी एहतिमाम किया गया

इस मुबारक मौके पर कसीर तादाद मे उलमा ए किराम अवामे अहले सुन्नत व जामिया इसमाईलिया के असातिजा ए किराम व तलबा ए किराम ने शिरकत की और फैजान ए मशाएख ए मसौली से मालामाल हुए

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।