कुशीनगर : मंगलवार को नगर पंचायत मथौली बाजार में चेयरमैन नवरंग सिंह की मौजूदगी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत मथौली कस्बे से रगड़गंज जाने वाले मार्ग की पटरियों पर उगे झाड़-झंखाड़ एवं जंगली घास की साफ-सफाई कराई गई।
वही चेयरमैन नवरंग सिंह ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। चेयरमैन ने स्वयं कुदाल से साफ सफाई की तथा सफाईकर्मियों को सड़क की पटरियों एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।
उनकी मौजूदगी में दर्जनों सफाईकर्मियों ने अभियान में भाग लेते हुए सड़क की पटरियों की साफ-सफाई की। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर नगर पंचायत बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
नगरवासियों को भी अपने आसपास गंदगी न फैलाने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

सफाई अभियान के दौरान सड़क किनारे जमा कूड़ा-कचरा और झाड़-झंखाड़ हटाए जाने से मार्ग का स्वरूप भी बेहतर नजर आया।
चेयरमैन ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इस दौरान सभासद प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मनोनीत सभासद अजय कन्नौजिया,रामसहाई यादव,अजय मल्ल, मोनू कनौजिया,रामू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।



