बाराबंकी : STAR TVS ने सिरौली रोड पर खोला नया शोरूम . सिरौली रोड के रसूलपुर बदोसराय में मंगलवार को दोपहिया वाहन बाजार के लिए नया विकल्प सामने आया।
यहां STAR TVS के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, ग्राहकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

शोरूम का शुभारंभ रवी वर्मा और जैदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के शुरू होने पर संचालक अब्दुल वहीद सिद्दीकी को शुभकामनाएं दीं।
अब्दुल वहीद सिद्दीकी ने बताया कि नए शोरूम की शुरुआत का उद्देश्य सिरौली रोड और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को टीवीएस के दोपहिया वाहनों की बिक्री और संबंधित सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि जैदपुर कस्बे में उनका एक अन्य टीवीएस शोरूम पहले से संचालित है। उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहारों के साथ फाइनेंस और एक्सचेंज की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

इसके अलावा वाहन मालिकों को बेहतर सर्विस सुविधा देने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में STAR TVS के मैनेजर मोहम्मद इजराइल सहित कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। शोरूम प्रबंधन ने ग्राहकों को वाहन खरीद के साथ बेहतर सेवा अनुभव देने का भरोसा जताया।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।



