Search
Close this search box.

Nepal में लहराया तिरंगा, भारत ने ड्रिपबॉल खिताब जीता

South Asian Dripball

Share this post

काठमांडू : Nepal की राजधानी काठमांडू में आयोजित पहली साउथ एशियन ड्रिपबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

रॉयल बास्केटबॉल एकेडमी, सिद्धिपुर में हुई इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा नेपाल, पाकिस्तान और भूटान की राष्ट्रीय टीमों ने हिस्सा लिया। भारतीय खिलाड़ियों के दमदार खेल के सामने अन्य टीमों को पीछे रहना पड़ा।

नेपाल ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पाकिस्तान तीसरे पायदान पर रहा। भारतीय टीम की जीत के बाद आयोजन स्थल पर देश का तिरंगा शान से लहराया गया।

प्रतियोगिता के दौरान वर्ल्ड इंटरनेशनल ड्रिपबॉल एसोसिएशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष अरविंद कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

उनके साथ दक्षिण एशियाई ड्रिपबॉल से जुड़े पदाधिकारी और भारत, नेपाल पाकिस्तान के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

South Asian Dripball

मैचों का संचालन अनुपम सिंह, धीरज, साहिल, भारती रॉय और सुनीता स्वामी की रेफरी टीम ने किया। आयोजन के समापन पर साउथ एशिया ड्रिपबॉल एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें अगली चैंपियनशिप को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।

बैठक में तय हुआ कि वर्ष 2028 की साउथ एशियन ड्रिपबॉल चैंपियनशिप श्रीलंका में आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने दक्षिण एशिया में इस खेल की बढ़ती लोकप्रियता को उत्साहजनक बताया और युवाओं की भागीदारी को इसकी मजबूती का आधार माना।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।