मसौली बाराबंकी : ग्राम पंचायत ज्योरी के मजरे दहेजिया में नालियों की नियमित सफाई न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क मार्ग और इंटरलॉकिंग पर बह रहा है।
इससे ग्रामीणों राहगीरों तथा स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है।
जलभराव और गंदगी के बीच लोगों को मजबूरी में इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है और स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि एक ओर सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर अभियान चला रही है वहीं दहेजिया में सड़क पर बहता नाली का गंदा पानी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।



