लखीमपुर : Electric मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में ऑयलर मोटर्स ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में नई इंटीग्रेटेड सेल्स और सर्विस फैसिलिटी की शुरुआत की है।
महाराज नगर स्थित श्री श्याम टावर्स में खोला गया यह नया शोरूम कंपनी की प्रदेश में 20वीं डीलरशिप है। ऑयलर मोटर्स का यह कदम छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की मांग और उपयोग को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।
नए सेंटर में ग्राहकों के लिए कार्गो और पैसेंजर सेगमेंट के कई इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। शोरूम में हाईलोड ईवी, स्टॉर्म ईवी और टर्बो ईवी 1000 जैसे प्रमुख मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।
स्टॉर्म ईवी आधुनिक ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम से लैस है, जो सुरक्षा और बेहतर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने में मदद करता है। वहीं, टर्बो ईवी 1000 को एक टन क्षमता वाले किफायती इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन के रूप में पेश किया गया है।

इसके अलावा नियो हाईरेंज और नियो हाईसिटी इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे, जिन्हें खासतौर पर ऑटो चालकों और यात्री परिवहन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
नई डीलरशिप में बिक्री के साथ अत्याधुनिक सर्विस सेंटर, प्रशिक्षित तकनीकी टीम, स्पेयर पार्ट्स सुविधा, टेस्ट ड्राइव और फाइनेंस विकल्प भी उपलब्ध होंगे। कंपनी का लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से परिवहन को अधिक किफायती, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाना है।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।




