रामसनेहीघाट बाराबंकी : विकास खंड बनीकोडर को मंगलवार को नया खंड विकास अधिकारी मिल गया। शुभम बरनवाल ने बीडीओ का कार्यभार संभालते ही विकास कार्यों में तेजी और शासन की योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन का संदेश दिया।
ब्लॉक कार्यालय पहुंचने पर सचिवों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद शुभम बरनवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की।
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सभी सचिवों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि गांवों में चल रही विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी।

किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नवनियुक्त बीडीओ ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देकर आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान ब्लॉक के अधिकारी, सचिव और कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।




