Search
Close this search box.

Ek Ped Maa Ke Naam अभियान से महाराणा प्रताप कॉलेज हराभरा

Ek Ped Maa Ke Naam

Share this post

कानपुर : Ek Ped Maa Ke Naam अभियान से महाराणा प्रताप कॉलेज हराभरा . पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज, बैकुंठपुर ईश्वरीगंज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आरोग्य भारती और द्रव्य गुण विभाग के संयुक्त प्रयास से हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में औषधीय एवं फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा विशेषज्ञों और संस्थान के पदाधिकारियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण कर किया।

Ek Ped Maa Ke Naam

इस दौरान अश्वगंधा, गिलोय, शतावरी, मंडूकपर्णी, अश्वत्थ, सहजन, आम, कटहल, पपीता और गूलर जैसे उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। इसके अलावा परिसर के उद्यान क्षेत्र में करौंदा, नींबू, मेहंदी और गुड़हल के पौधे भी लगाए गए।

आयोजन के दौरान औषधीय पौधों के गुणधर्म एवं दैनिक जीवन में उपयोग विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को पौधों के स्वास्थ्य लाभ, पर्यावरणीय महत्व और आयुर्वेद में उनकी उपयोगिता की जानकारी दी।

संस्थान के डायरेक्टर डॉ. आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि कॉलेज परिसर को औषधीय पौधों के अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Ek Ped Maa Ke Naam

उन्होंने बताया कि इससे विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि के साथ आम लोगों को भी लाभ मिलेगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने प्रकृति संरक्षण और मातृत्व सम्मान को जोड़ते हुए समाज को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रेरक संदेश दिया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]