Search
Close this search box.

जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Jan Chaupal

Share this post

कुशीनगर : विधानसभा कुशीनगर क्षेत्र के विधायक पी.एन. पाठक की उपस्थिति में ग्राम पंचायत पिपराजटामपुर के पंचायत भवन परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव विधायक के समक्ष रखे। जन चौपाल के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

Jan Chaupal

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पडरौना, ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, खंड विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, राजस्व, कृषि एवं विद्युत विभाग के अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान के प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]