पटना बिहार में लगातार बढ़ रहे नदियों के जलस्तर ने बाढ़ की आशंका को फिर गहरा कर दिया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
पटना के गांधी घाट पर गंगा के जलस्तर में महज तीन घंटे के भीतर 8 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 9 बजे गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 50.51 सेंटीमीटर दर्ज हुआ।
यह उच्चतम बाढ़ स्तर से लगभग एक सेंटीमीटर नीचे बताया जा रहा है। नए पूर्वानुमान के मुताबिक पानी का स्तर निर्धारित उच्चतम सीमा को पार कर सकता है।
गंगा के बढ़ते प्रवाह का असर पटना के दीघा स्थित नकटा दियारा क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है, जहां बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

प्रशासन ने नदी किनारे और प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उधर, सारण जिले में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
गंगा के साथ सरयू और गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई पंचायतें प्रभावित हुई हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं और सरकार प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।




