Search
Close this search box.

BJMTUC ने ब्रह्मा कुमार सिंह को यूपी महासचिव नियुक्त किया

BJMTUC

Share this post

नई दिल्ली : भारतीय जनता मज़दूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश में नई जिम्मेदारी का ऐलान किया है। लखनऊ निवासी ब्रह्मा कुमार सिंह को संगठन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। संगठन के अनुसार, यह निर्णय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह की सिफारिश और कार्यकारी अध्यक्ष सनत आचार्य की सहमति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा द्वारा लिया गया।

इसके साथ ही ब्रह्मा कुमार सिंह को ऑल इंडिया कैजुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन सेक्टर का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

BJMTUC ने बताया कि नई जिम्मेदारी के तहत वे उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार, श्रमिकों से जुड़े मुद्दों और यूनियन गतिविधियों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

BJMTUC

नियुक्ति संबंधी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और मुख्य श्रम आयुक्त को भी भेजी गई है।

ब्रह्मा कुमार सिंह की नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में BJMTUC उत्तर प्रदेश में और प्रभावी भूमिका निभाएगा।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]