कन्नौज : Ambedkar प्रतिमा वापसी को लेकर एसपी से मिले भीम आर्मी जिलाध्यक्ष . तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अहेर भुलभुलियापुर गांव में पुलिस के कब्जे में रखी अंबेडकर प्रतिमा वापस कराने की मांग को लेकर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज कुमार ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।
उन्होंने एसपी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए प्रतिमा वापस दिलाने की मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
बताया गया कि वर्ष 2024 में गांव में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में ले लिया था।

इसके बाद से प्रतिमा वापस नहीं की गई। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रतिमा लंबे समय से पुलिस के कब्जे में है। एसपी से मामले का निस्तारण कर प्रतिमा वापस दिलाने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन करेगा। अब मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर नजर है।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।



