लखनऊ : Autumn Winter 2026 में Ed-a-Mamma ने पेश किया नया कलेक्शन . बच्चों के फैशन को उनकी कल्पनाशील दुनिया से जोड़ते हुए अभिनेत्री आलिया भट्ट के ब्रांड एड–ए–मम्मा ने ऑटम विंटर 2026 के लिए नया कलेक्शन ‘द वर्ल्ड इज आवर्स’ पेश किया है।
इस रेंज में प्रकृति, खेल, रोमांच और बचपन की सहज जिज्ञासा को कपड़ों के डिजाइन में शामिल किया गया है। कलेक्शन को 0 से 14 वर्ष तक के बच्चों की अलग-अलग जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
छोटे बच्चों की रेंज में जानवरों और प्राकृतिक परिवेश से प्रेरित प्रिंट शामिल हैं। रोजमर्रा के पहनावे को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए जॉगर्स में सॉफ्ट नी-पैच जैसी उपयोगी डिटेलिंग भी दी गई है।
बड़े बच्चों के लिए तैयार रेंज में स्पोर्ट्स और एडवेंचर के साथ रेट्रो स्टाइल की झलक देखने को मिलती है। लड़कियों के परिधानों में आरामदायक ढीले फिट, बड़े नंबर प्रिंट और आकर्षक डिटेल्स को जगह मिली है।

वहीं लड़कों के कलेक्शन में डेनिम, फ्लैनल चेक और रिपर्पज्ड डेनिम प्रमुख आकर्षण हैं। आलिया भट्ट ने कहा कि बच्चों का दुनिया को देखने का उत्सुक और कल्पनाशील नजरिया ब्रांड के लिए लगातार प्रेरणा रहा है।
उनके मुताबिक कलेक्शन में स्टाइल के साथ आराम और उपयोगिता को भी महत्व दिया गया है। कलेक्शन वेबसाइट और देश के चुनिंदा शहरों में एड-ए-मम्मा स्टोर्स पर उपलब्ध है।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।



