Search
Close this search box.

Talab में मिला तीन दिन से लापता किशोरी का शव इलाके में सनसनी

Talab में मिला तीन दिन से लापता किशोरी का शव इलाके में सनसनी

Share this post

मसौली बाराबंकी : Talab में मिला तीन दिन से लापता किशोरी का शव इलाके में सनसनी . सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली में तीन दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार शाम घर के निकट स्थित तालाब में उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

शव मिलने की सूचना पर तालाब के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सफदरगंज पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम उधौली निवासी मुनीर वाल्मीकि की 16 वर्षीय पुत्री शगुन गत बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने सफदरगंज थाने में तहरीर देकर किशोरी की तलाश की गुहार लगाई थी।

पुलिस भी किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसी बीच शुक्रवार शाम घर के समीप स्थित तालाब में किशोरी का शव उतराता दिखाई दिया।

Talab में मिला तीन दिन से लापता किशोरी का शव इलाके में सनसनी

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अपनी पुत्री शगुन के रूप में की। बताया जाता है कि मृतका के पिता लखनऊ स्थित एक अस्पताल में काम करते हैं

जबकि शगुन अपनी मां और अन्य भाई बहनों के साथ गांव में रहती थी। वह बुधवार की रात से लापता थी। किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से मिलने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]