Search
Close this search box.

Sarayu का बढ़ता कहर, नाव से पहुंचे एसडीएम, राहत अभियान तेज

Saryu Flood

Share this post

रामसनेहीघाट बाराबंकी : Sarayu नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ रामसनेहीघाट तहसील के तराई क्षेत्र में बाढ़ का संकट और गहरा गया है। कई गांव चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम रामसनेहीघाट बृजेंद्र उपाध्याय ने तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय, नायब तहसीलदार उमेश प्रसाद द्विवेदी और राजस्व टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

प्रशासनिक टीम ने कोयलावर, ढेमा, टिकरी, गुनौली और जलालपुर तराई गांवों का दौरा किया। गुनौली और जलालपुर तराई में चारों ओर फैले बाढ़ के पानी के बीच अधिकारी नाव से गांव पहुंचे। उन्होंने कटान, जलभराव और लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

एसडीएम ने जलमग्न इलाकों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों और बाढ़ शरणालयों में जाने की अपील करते हुए अधिकारियों को हर पल सतर्क रहने के निर्देश दिए।

बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने करीब 3,000 लंच पैकेट और पका हुआ भोजन वितरित कराया। एसडीएम ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता की जांच की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार तक राहत सामग्री पहुंचाने में लापरवाही न हो तथा मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित गांवों में दवाओं, टीकाकरण और चिकित्सीय सेवाएं निर्बाध रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विकास विभाग को साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और दवा के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Saryu Flood

पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए चारा, टीकाकरण और उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम बृजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील क्षेत्रों में राजस्व और अन्य विभागों की टीमें लगातार तैनात हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]