Search
Close this search box.

सैमसंग देगा 20 हजार युवाओं को एआई प्रशिक्षण का मौका

Samsung India

Share this post

लखनऊ : देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सैमसंग इंडिया ने युवाओं को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार करने की पहल तेज कर दी है।

कंपनी ने अपने प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम सैमसंग इनोवेशन कैंपस (SIC) 2026 का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत 10 राज्यों के 20 हजार युवाओं को एआई आधारित आधुनिक कौशल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

सैमसंग इनोवेशन कैंपस का उद्देश्य युवाओं को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार करना और भारत में एआई विशेषज्ञों की नई पीढ़ी विकसित करना है।

इस कार्यक्रम को इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया और टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

18 से 25 साल के युवाओं को इस पहल में प्रैक्टिकल एआई लर्निंग, प्रोजेक्ट वर्क, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और वास्तविक तकनीकी चुनौतियों पर काम करने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें एआई सेक्टर में रोजगार और करियर के नए रास्ते मिलेंगे।

Samsung India

सैमसंग के अनुसार, एआई आने वाले समय में स्वास्थ्य, शिक्षा, विनिर्माण और डिजिटल सेवाओं जैसे क्षेत्रों में बड़ा बदलाव लाएगा। कंपनी युवाओं में तकनीकी ज्ञान के साथ समस्या समाधान, रचनात्मक सोच और टीमवर्क जैसी क्षमताओं को भी विकसित करने पर जोर दे रही है।

भारत में 2022 से शुरू हुए सैमसंग इनोवेशन कैंपस के जरिए अब तक 26,500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण मिल चुका है। कंपनी का लक्ष्य देश में मजबूत एआई टैलेंट नेटवर्क तैयार करना और नवाचार को बढ़ावा देना है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]