Search
Close this search box.

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को मिला विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श लाभ

Free Health Camp

Share this post

कानपुर : महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज, ईश्वरगंज, बैकुंठपुर में संस्थापक एवं चेयरमैन स्वर्गीय राम सिंह भदोरिया की स्मृति में पैटर्न डे के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

समाजसेवा और जनस्वास्थ्य को समर्पित इस पहल में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह का लाभ उठाया। शिविर में डॉक्टर संदीप जैन, डॉक्टर स्तुति और उनकी टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।

सिस्टर रूबी, सिस्टर लक्ष्मी तथा फिजियोथैरेपिस्ट हरेन्द्र पांडे ने भी सेवाएं प्रदान करते हुए आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर नियमित जांच कराने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर आलोक मिश्रा, अध्यापक पटेल तथा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनीष सहित अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

सभी ने स्वर्गीय राम सिंह भदोरिया के शिक्षा, सेवा और सामाजिक सरोकारों में दिए गए योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राम सिंह भदोरिया ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए अनेक सराहनीय पहल की थीं।

Free Health Camp

उन्होंने जरूरतमंद छात्रों को निःशुल्क शिक्षा, शुल्क में रियायत और प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए संध्याकालीन शिक्षा जैसी योजनाएं शुरू कर समाजसेवा की मिसाल कायम की। कार्यक्रम के अंत में गौरव भदोरिया ने सभी से सेवा, शिक्षा और मानवीय मूल्यों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]