Search
Close this search box.

BJP बूथ सम्मेलन में संगठन मजबूती का दिया मंत्र

BJP Booth Conference

Share this post

कुशीनगर : BJP भारतीय जनता पार्टी खड्डा विधानसभा क्षेत्र की ओर से आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि संतराज यादव ने कहा कि भाजपा का बूथ केवल चुनावी व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि सेवा, संवाद और संगठन का मजबूत केंद्र है।

उन्होंने बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि पार्टी की लगातार सफलता के पीछे मजबूत बूथ नेटवर्क और समर्पित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।BJP Booth Conference

उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का संदेश दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुंजन ने बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों की भूमिका को अहम बताते हुए डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संगठन को तकनीक से जोड़कर और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री हरीगोविंद रौनियार ने किया।

सम्मेलन में ब्लॉक प्रमुख, मंडल पदाधिकारी, आईटी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। नेताओं ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]