Search
Close this search box.

Cancer Awareness संग आयुर्वेद ने दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश

Cancer Free India

Share this post

कानपुर : Cancer Awareness संग आयुर्वेद ने दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश . महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज, ईश्वरीगंज, बैकुंठपुर में आनंदी मांएक जीवन बचाओ अभियान के तहत आयोजित कैंसर मुक्त भारत यात्रा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

महायोगी आयुष विश्वविद्यालय और राजभवन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सीमा कैंसर फाउंडेशन एवं जे.के. कैंसर इंस्टीट्यूट ने सहयोग किया।

कार्यक्रम की शुरुआत धन्वंतरि वंदना और कैंसर जागरूकता गीतों के साथ हुई। चेयरमैन गौरव भदौरिया ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय पर जांच और शुरुआती उपचार सबसे प्रभावी उपाय हैं।

 Cancer Free India

उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और चिकित्सकों से जागरूकता अभियान तेज करने की अपील की। वरिष्ठ समाजसेवी एवं डायरेक्टर प्रो. आलोक मिश्रा ने आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद की सहायक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनीष कुमार सिंह ने निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग और काउंसलिंग सुविधा शुरू करने की घोषणा की। विशेषज्ञों ने स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, उपचार और सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी साझा की।

 Cancer Free India

समापन अवसर पर पांच कैंसर सर्वाइवर्स को तुलसी-गिलोय पौधे और आयुर्वेदिक इम्यूनिटी किट भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम ने स्वास्थ्य जागरूकता के साथ सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]