लखनऊ : Sanyukt Udyog Vyapar Mandal में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू. संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी ने संगठन में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर चुनाव कराने का निर्णय लिया है।
चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से की जाएगी, जबकि प्रदेश, जिला और नगर अध्यक्ष पदों के चुनाव की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
कोर कमेटी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए संगठन से जुड़े योग्य और इच्छुक व्यापारी नामांकन कर सकते हैं। उम्मीदवार के लिए आवश्यक है कि वह पिछले 10 वर्षों से संगठन का सक्रिय सदस्य रहा हो।
नामांकन के साथ निर्धारित जमानत राशि संगठन के खाते में जमा करनी होगी। जारी चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र 8 और 9 जुलाई 2026 को जमा किए जा सकेंगे।

नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 जुलाई शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। मतदान 12 जुलाई को ठाकुर पब्लिकेशन स्कूल, 60 फीट रोड, जानकीपुरम, लखनऊ में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।
मतदान में संगठन के अधिकृत पदाधिकारी ही हिस्सा ले सकेंगे। मतदाताओं को संगठन का प्रमाण पत्र और आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
मतगणना उसी दिन चुनाव आयोग और पूर्व राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा 15 जुलाई को संगठन स्थापना दिवस समारोह में की जाएगी। कोर कमेटी के सदस्यों ने व्यापारियों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।




