मसौली बाराबंकी : नाली सफाई की मांग पर समाजसेवी का धरना समाप्त हुआ . थाना क्षेत्र के कस्बा सआदतगंज अनूपगंज निवासी समाजसेवी अताउर्रहमान अंसारी ने फ़ैज़ानुल उलूम जूनियर हाई स्कूल से पुतनहिया तालाब तक जाने वाली नाली की सफाई की मांग को लेकर ग्राम पंचायत अनूपगंज (विकास खंड रामनगर) में अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल शुरू कर दी।
धरने पर बैठे अताउर्रहमान अंसारी का कहना था कि जब तक नाली की साफ सफाई नहीं कराई जाएगी तब तक उनका धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी।
उनका आरोप था कि लंबे समय से नाली की सफाई न होने के कारण क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने की जानकारी सहयोगियों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाली की शीघ्र साफ-सफाई कराने का आश्वासन दिया।

आश्वासन मिलने के बाद ग्राम विकास अधिकारी ने धरने पर बैठे समाजसेवी अताउर्रहमान अंसारी को खजूर खिलाकर और पानी पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इसके साथ ही धरना एवं भूख हड़ताल भी समाप्त हो गई।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।




