Search
Close this search box.

Samsung ने छात्रों के लिए लॉन्च किया एआई स्मार्ट ऑफर

Galaxy AI

Share this post

लखनऊ : Samsung ने छात्रों के लिए लॉन्च किया एआई स्मार्ट ऑफर . पढ़ाई के बदलते डिजिटल दौर को देखते हुए सैमसंग इंडिया ने छात्रों के लिए अपना नया बैक टू स्कूलऑफर पेश किया है। इस पहल के जरिए कंपनी छात्रों को आधुनिक तकनीक से जुड़े गैलेक्सी एआई डिवाइस उपलब्ध करा रही है,

जो पढ़ाई, प्रोजेक्ट वर्क और रचनात्मक कार्यों में मददगार साबित होंगे। सैमसंग के स्टूडेंट प्लस प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, मॉनिटर और वियरेबल्स पर विशेष छूट का लाभ मिलेगा।

ऑफर में 10 प्रतिशत तक स्टूडेंट डिस्काउंट, बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई और डिवाइस अपग्रेड से जुड़े फायदे शामिल हैं। गैलेक्सी एआई तकनीक से लैस नए डिवाइस छात्रों को बेहतर डिजिटल अनुभव देने के लिए तैयार किए गए हैं।

 Galaxy AI

लाइव ट्रांसलेट, चैट असिस्ट और सर्किल टू सर्च जैसे फीचर्स छात्रों को जानकारी हासिल करने, भाषा समझने और काम को अधिक आसान बनाने में सहायता करते हैं।

कंपनी के अनुसार, गैलेक्सी बुक 6 प्रोगैलेक्सी टैब एस11 अल्ट्रा और स्मार्ट मॉनिटर एम8 जैसे डिवाइस छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।

इनमें बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और मल्टीटास्किंग सुविधाएं उपलब्ध हैं। सैमसंग का यह ऑफर छात्रों को स्मार्ट लर्निंग के साथ तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]