Search
Close this search box.

सैमसंग दोस्त ने संवारा युवाओं का हुनर, मिला बड़ा सम्मान

Samsung Dost Program

Share this post

लखनऊ : विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर सैमसंग इंडिया ने अपने सीएसआर आधारित कौशल विकास कार्यक्रम सैमसंग दोस्त के तहत देशभर के 30 प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया।

इन युवाओं का चयन वर्ष 2025 में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले हजारों प्रतिभागियों में से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। गुरुग्राम स्थित कंपनी मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में चयनित प्रतिभागियों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र, नकद पुरस्कार और तकनीकी उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के तहत युवाओं को मोबाइल, टेलीविजन और होम अप्लायंसेज जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे संगठित रिटेल सेक्टर में बेहतर करियर बना सकें।

सैमसंग अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान तकनीकी दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों के बढ़ते प्रभाव के बावजूद मानवीय कौशल और ग्राहकों को समझने की क्षमता बेहद महत्वपूर्ण रहेगी। इसी उद्देश्य से युवाओं को प्रशिक्षण के साथ व्यावहारिक अनुभव भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Samsung Dost Program

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की 19 वर्षीय पूनम ने बताया कि सैमसंग दोस्त कार्यक्रम ने उन्हें आधुनिक तकनीक आधारित उत्पादों को समझने और ग्राहकों के साथ बेहतर संवाद करने का आत्मविश्वास दिया। यह पहल कौशल विकास और रोजगार के बीच मजबूत कड़ी बनाकर युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रही है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]