भारतीय राजनीति में हालिया घटनाक्रम के बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की और इसे अपनी जिंदगी की यादगार सुबह बताया।
राघव चड्ढा ने पोस्ट में प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत को विस्तारपूर्ण और ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपना बहुमूल्य समय दिया और उनके विचारों व मार्गदर्शन से सीखने का अवसर मिला।
राघव चड्ढा ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया। यह मुलाकात इसलिए भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि राघव चड्ढा इस साल अप्रैल में आम आदमी पार्टी से अलग होकर बीजेपी में शामिल हुए थे।
उनके साथ कुछ अन्य राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने से AAP को बड़ा राजनीतिक झटका लगा था। AAP में रहते हुए राघव चड्ढा पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में शामिल रहे और कई मौकों पर केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर मुखर आलोचना करते दिखाई दिए।

बीजेपी में शामिल होने के बाद उनकी प्रधानमंत्री से यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पीएम मोदी के साथ तस्वीर और राघव चड्ढा की टिप्पणी ने इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।




