लखनऊ । UP East LSA” भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने यूपी (पूर्व) लाइसेंस सेवा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए फरवरी 2026 में व्यापक इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) कराए।
यह परीक्षण हरदोई, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों के साथ-साथ वाराणसी से प्रयागराज के बीच रेलवे मार्ग पर आयोजित किए गए, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में नेटवर्क प्रदर्शन को परखा जा सके।
इन टेस्टों का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों और रेल मार्गों पर कॉल गुणवत्ता तथा डेटा स्पीड का मूल्यांकन करना था।
प्राधिकरण द्वारा नियुक्त एजेंसी ने 16 से 20 फरवरी 2026 के बीच करीब 426 किलोमीटर सिटी ड्राइव, 123.2 किलोमीटर रेलवे रूट और 4.2 किलोमीटर वॉक टेस्ट पूरे किए।
परीक्षण के दौरान सभी प्रमुख दूरसंचार कंपनियों के सिम कार्ड्स का इस्तेमाल कर 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क पर वॉयस कॉल और डेटा सेवाओं की जांच की गई।
इस प्रक्रिया में आधुनिक टेस्ट हैंडसेट्स के जरिए रीयल-टाइम कनेक्टिविटी और नेटवर्क स्थिरता का विश्लेषण किया गया।

टेस्ट के निष्कर्ष संबंधित सेवा प्रदाताओं को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के लिए भेज दिए गए हैं। विस्तृत रिपोर्ट TRAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।



