नई दिल्ली : Motorola ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया मोटो जी77 पावर लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन बेहतरीन कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और एआई आधारित फीचर्स के साथ रोजमर्रा के उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 मुख्य कैमरा दिया गया है, जो कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा भी मिलता है।
कैमरा सिस्टम में पोर्ट्रेट मोड, सुपर जूम, ऑटो स्माइल कैप्चर और अन्य एआई आधारित फोटोग्राफी फीचर्स शामिल किए गए हैं। फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है,

जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। इससे वीडियो देखने, गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव अधिक स्मूथ बनता है। कंपनी के अनुसार, मोटो जी77 पावर में बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।
साथ ही, गूगल फोटोज के एआई एडिटिंग टूल्स की मदद से उपयोगकर्ता तस्वीरों को आसानी से बेहतर बना सकते हैं। मोटोरोला का लक्ष्य इस डिवाइस के जरिए मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना है।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।




