Search
Close this search box.

निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर बाराबंकी में अहम चर्चा

NIPUN Bharat Mission

Share this post

बाराबंकी : बुनियादी शिक्षा को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से बाराबंकी में मंगलवार को निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया।

लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, असेनी में आयोजित इस एकदिवसीय कार्यशाला में बाराबंकी और अयोध्या जनपद के खंड शिक्षा अधिकारियों, डायट मेंटर्स, राज्य स्तरीय संदर्भ समूह (एसआरजी) तथा एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) में दक्ष बनाना है।

इसके लिए शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियां अपनाने के साथ प्रत्येक छात्र की सीखने की प्रगति पर विशेष ध्यान देना होगा।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रभावी कक्षा शिक्षण, सीखने के परिणामों में सुधार, नियमित मूल्यांकन और विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिभागियों को मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यवहारिक रणनीतियां और कार्ययोजनाएं भी साझा की गईं।

 NIPUN Bharat Mission

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से विद्यालयों का नियमित निरीक्षण, सतत शैक्षणिक अनुश्रवण और नवाचारों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डायट प्राचार्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी और विभिन्न शैक्षिक संसाधन समूहों के सदस्य भी मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]