लखनऊ : 75वें इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस (आईपीसी-2026) के प्लेटिनम जुबली संस्करण की तैयारियों को लेकर लखनऊ में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गुरुवार, 3 सितंबर को गोएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सेंट्रल हॉल में आईपीसी-2026 के आधिकारिक ब्रोशर का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के निदेशक, शिक्षाविद, विभागाध्यक्ष और फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।

इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस 2026 के संयुक्त सचिव प्रो. अरुण गर्ग और शिक्षाविद् प्रो. देवेंद्र पाठक की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।
गोएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन महेश गोएल के सान्निध्य में आयोजित समारोह में गोएल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड साइंसेज के निदेशक प्रो. ओपी वर्मा और गोएल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के प्रो. करुणा शंकर शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रो. प्रणय वाल और प्रो. आकाश वेद भी उपस्थित रहे। ब्रोशर विमोचन के बाद आईपीसी-2026 की स्थानीय तैयारियों, प्रस्तावित गतिविधियों और आयोजन को प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

आयोजकों ने फार्मेसी संस्थानों और समुदाय से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस वर्ष की थीम “Transforming India from Pharmacy of the World to Pharma Powerhouse @2047” रखी गई है।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।




