मुंबई : माटुंगा स्थित सेवा मंडल एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित डॉ. बी. एम. एन. कॉलेज ऑफ होम साइंस द्वारा लायंस क्लब ऑफ सायन, रोटरी क्लब ऑफ क्वीन्स नेकलेस के साथ श्रीमती दक्षाबेन पाठक मेमोरियल लेक्चर सीरीज के अंतर्गत लेडीज हेल्थ, लॉ , एंड लाइफ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया.
सेवा मंडल एजुकेशन सोसायटी के प्रेसिडेंट डॉ. दिलिप त्रिवेदी ने इस अवसर पर चीफ गेस्ट & गेस्ट स्पीकर, डॉ. पारितोष बघेल – फिजिशियन एस. एल. रहेजा हॉस्पिटल माहिम, कार्यक्रम के आयोजक पाठक परिवार, अतिथि गण, प्रिंसिपल्स, टीचर्स और छात्राओं का स्वागत किया।
डॉ. भरत पाठक ने स्पीकर का सम्मान किया। श्रीमती शारदा सिरीसिला ने गेस्ट स्पीकर का परिचय दिया। डॉ. पारितोष बघेल ने छात्राओं को शादी के पहले और बाद में उनको कानून द्वारा मिले अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. बी. एम. एन. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. माला पांडुरंग ने व्याख्यान के संदर्भ में ओवर ऑल रिस्पॉन्स दिया साथ ही आभार प्रदर्शित किया।

मैनेजमेंट के सेक्रेटरी डॉ. भरत पाठक, श्री वसंत खेतानी, श्रीमती भारती पाठक, श्रीमती कोकिला मेहता, डॉ. वत्सला त्रिवेदी, लायंस क्लब सायन की प्रेसिडेंट प्राची शाह, लायन मेंबर्स, पाठक परिवार के सदस्य, श्रीमती एम. एम. पी. शाह कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना पत्की, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शिल्पा शेट्टीगर, लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल राखी गडवे, टीचर्स और 300 से अधिक छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित थीं।
इसके साथ नर्सिंग कॉलेज द्वारा लायन ताराचंद बापा हॉस्पिटल के साथ मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 269 स्टाफ, स्टूडेंट्स एवं अन्य लोगों का चेकअप मुफ्त में किया गया।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।




