Search
Close this search box.

Bharti Airtel फाउंडेशन का TheTeacherApp तीन लाख शिक्षकों तक पहुंचा

Bharti Airtel Foundation

Share this post

लखनऊ : Bharti Airtel फाउंडेशन का TheTeacherApp तीन लाख शिक्षकों तक पहुंचा . शिक्षक दिवस से पहले भारती एयरटेल फाउंडेशन ने अपने डिजिटल शिक्षक-विकास मंच TheTeacherApp की बड़ी उपलब्धि साझा की है।

फाउंडेशन के मुताबिक, यह प्लेटफॉर्म देशभर में करीब तीन लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंच चुका है और शिक्षकों को निःशुल्क सीखने के संसाधन उपलब्ध करा रहा है।

नवंबर 2024 में शुरू किए गए TheTeacherApp को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

प्लेटफॉर्म पर 4,000 से अधिक घंटे की शैक्षणिक सामग्री और 45 से ज्यादा एआई आधारित टूल उपलब्ध हैं। फाउंडेशन के अनुसार, मंच 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शिक्षक प्रशिक्षण को सहयोग दे रहा है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के साथ शिक्षक विकास कार्यक्रमों को लेकर साझेदारी की गई है।

आकांक्षी जिलों में भी आधारभूत साक्षरता, डिजिटल दक्षता और कक्षा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों पर काम किया जा रहा है। TheTeacherApp शिक्षकों को छोटे पाठ्यक्रम, वेबिनार और पॉडकास्ट के जरिए अपनी सुविधा के अनुसार सीखने का अवसर देता है।

Bharti Airtel Foundation

इससे शिक्षक बिना कक्षा छोड़े अपनी पेशेवर क्षमताओं को विकसित कर सकते हैं। भारती एयरटेल फाउंडेशन के मुताबिक, शिक्षा क्षेत्र में उसका 25 वर्षों से अधिक का अनुभव इस डिजिटल पहल की नींव है।

इस अवधि में फाउंडेशन ने लाखों विद्यार्थियों, हजारों स्कूलों और गांवों तक विभिन्न शिक्षा कार्यक्रमों के जरिए पहुंच बनाई है।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]