जैदपुर बाराबंकी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर जैदपुर में बुनकरों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमजा मैरिज हॉल, शाह कटरा में आयोजित इस कार्यक्रम में साड़ी बुनाई सेंटर की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य स्थानीय बुनकरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का संचालन हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के सदस्य मोहम्मद इम्तियाज कादरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुनकर सेवा केंद्र वाराणसी के हैड मैनेजर ट्रेनिंग मोहम्मद आसिफ ने की। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र बाराबंकी के उपायुक्त एचएन सिंह यादव ने बुनकरों को सरकारी योजनाओं और एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना की जानकारी दी।
बुनकर सेवा केंद्र वाराणसी के राहुल जैन ने भी विभागीय योजनाओं और उनके लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम आयोजक और अंसार हैंडलूम के अध्यक्ष जफर अहमद अंसारी ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

मोहम्मद इम्तियाज कादरी ने बुनकरों को सिल्क साड़ी निर्माण से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और मेहनत से उनकी आय में बड़ा सुधार हो सकता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।




