लखनऊ : भारत जल्द ही रक्षा, एयरोस्पेस, एविएशन और एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योगों के लिए दुनिया के प्रमुख बिजनेस हब के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करने जा रहा है।
10 से 12 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली स्थित यशोभूमि, इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) में आयोजित होने वाला AEDEX+AIRPORT 2026 वैश्विक स्तर के उद्योग नेताओं, नीति निर्माताओं, निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और कॉन्फ्रेंस में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, सैन्य विमानन, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एआई, साइबर सिक्योरिटी, एडवांस्ड मटीरियल, एयरोस्पेस कंपोनेंट्स और एयरपोर्ट सॉल्यूशंस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति, मेक इन इंडिया और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी के बीच यह आयोजन घरेलू कंपनियों, MSME, स्टार्टअप और वैश्विक कंपनियों के लिए नए कारोबारी अवसर उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम में HAL, BEL, ISRO, CSIR-NAL समेत कई प्रमुख संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी अपेक्षित है। इसके साथ ही B2B बैठकें, बायर-सेलर मीट और रणनीतिक सत्रों के माध्यम से तकनीकी सहयोग, निवेश और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।
SIATI के मानद अध्यक्ष डॉ. अभय ए. पाशीलकर ने कहा कि AEDEX+AIRPORT 2026 उद्योग जगत को सीखने, जुड़ने और नए व्यापारिक अवसर तलाशने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।



