Search
Close this search box.

SOG Action में अंतरजनपदीय गौतस्करी गिरोह का हुआ खुलासा

Uttar Pradesh Police

Share this post

गोण्डा : SOG एसओजी सर्विलांस टीम और थाना नवाबगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय गौतस्करी गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौतस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई में 10 गोवंशीय पशु, एक डीसीएम, एक बलेनो कार, एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार और नवाबगंज थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अभय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अय्याज पुत्र मोईद और मोफीद पुत्र मोहम्मद जमील अहमद, निवासी थाना रौनाही, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है।

Uttar Pradesh Police

पूछताछ में आरोपियों ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने और बलेनो कार से डीसीएम का रूट क्लियर कराने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]