लखनऊ : Phoenix Palassio में शतरंज खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल . इंटरनेशनल चेस डे के अवसर पर फीनिक्स पलासियो में आयोजित श्रीनिवास रामानुजन ट्रॉफी इंटरनेशनल चेस डे ब्लिट्ज टूर्नामेंट 2026 में शतरंज के युवा और अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन और लखनऊ चेस एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। ब्लिट्ज प्रारूप में हुए इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने तेज सोच, रणनीति और एकाग्रता का परिचय दिया।
स्विस सिस्टम के आधार पर आयोजित प्रतियोगिता में ओपन, महिला, वेटरन सहित अंडर-7 से अंडर-19 तक विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले कराए गए।
कार्यक्रम में फीनिक्स पलासियो के जीएम मार्केटिंग विनय शहाणे, यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव ए. के. रायज़ादा और लखनऊ चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार शाही समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर संजीव सरीन ने कहा कि संस्थान खेल और बौद्धिक विकास से जुड़े आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।




