Search
Close this search box.

Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू पर गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

Vaibhav Suryavanshi

Share this post

भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। आईपीएल और इंडियाके लिए शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली।

इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टरलेस्ट्रीट में खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण बिना परिणाम समाप्त हो गया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उनका कहना है कि जितनी देर तक खिलाड़ी का इंटरनेशनल डेब्यू टलता है, उतना ही उस पर मानसिक दबाव बढ़ता है। गावस्कर के अनुसार चयन के बाद भी लगातार बाहर बैठना खिलाड़ी के आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है।

 

Vaibhav Suryavanshi

वैभव को लेकर फैंस और कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मौका मिलना युवा प्रतिभा के विकास में बाधा बन सकता है। फिलहाल, सभी की नजरें अगले मैच पर टिकी हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या नहीं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]