मुरादाबाद : सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में 2027 चुनाव तैयारियों को मिली नई दिशा . मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
वरिष्ठ कार्यकर्ता नवाब प्रधान के आवास पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं नवाब प्रधान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव कय्यूम प्रधान मौजूद रहे।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रिय टीम तैयार करने तथा जनता के बीच नियमित संपर्क बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की।
कय्यूम प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि चुनावी सफलता मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जिस उम्मीदवार को जिम्मेदारी देगी, उसके समर्थन में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता, अनुशासन और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर हाजी शाहिद, अतीक चौधरी, बेरियम भाई, राज वारसी, गुड्डू भाई, हाजी फहीम, हाजी गुलाम, साबिर भाई, मोहम्मद नफीस, बलबीर सिंह, मास्टर बबलू यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शरीफ सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
राष्ट्रीय सहारा हिंदी न्यूज़ एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां आपको लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट्स और न्यूज़ हेडलाइंस हिंदी में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करना।




